Our heartiest condonation to Freddy of CID, Dinesh Phadnis, passed away at 57

दिनेश फड़नीस 2 दिसंबर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। कई मीडिया रिपोर्टों में बताया गया था कि अभिनेता को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था

दयानंद शेट्टी (दरवाजा तोड़ने वाला दया) ने बाद में स्पष्ट किया कि फड़नीस को दिल का दौरा नहीं पड़ा था, वे लिवर डैमेज से पीड़ित थे, जिसके कारण उन्हें तुरंत तुंगा अस्पताल, मलाड ले जाया गया था 

दिनेश फड़नीस का सोमवार (4 दिसंबर) रात को निधन हो गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता ने लगभग आधी रात को अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज 5 दिसंबर को होगा

सीआई डी पर Innocent फ्रेडरिक्स का किरदार निभाकर, दिनेश फडनीस ने भारत के घर-घर मे अपनी पहचान बना ली थी  

दिनेश फडनीस लगभग 20 वर्षों तक tv show सीआई डी का हिस्सा रहे, जिसका नेतृत्व अभिनेता शिवाजी साटम ने एसीपी प्रद्युम्न के रूप में किया 

फ्रेडरिक्स की भूमिका मे उनके किरदार को दर्शकों ने उनकी कॉमिक टाइमिंग और शो के अन्य किरदारों, खासकर शिवाजी साटम के एसीपी प्रद्युम्न के साथ मजेदार नोक-झोंक के लिए पसंद किया

1998 में प्रसारित हुआ  tv show सीआई डी भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन शो में से एक था, जो सोनी टीवी पर 20 वर्षों तक प्रसारित हुआ 

सीआई डी के अलावा दिनेश फड़निस हिट टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी कैमियो रोल में नजर आए थे

सीआई डी शो में अभिनय के अलावा, अभिनेता दिनेश फडनीस ने शो के कुछ एपिसोड भी लिखे और एक मराठी फिल्म के लिए भी लिखा है  

दिनेश फड़निस ने कुछ हिन्दी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं भी की हैं, उनहोने सरफरोश और सुपर 30 जैसी सुपरहिट हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है