MISSION DEVRATNA – 24 मिनिट सिर्फ मेरे लिये

Contents hide

MISSION DEVRATNA – 24 मिनिट सिर्फ मेरे लिये

MISSION DEVRATNA – 24 मिनिट सिर्फ मेरे लिये

नमस्कार दोस्तों, Mission DevRatna मे आपका स्वागत है।

दोस्तों Mission DevRatna का “ये 24 मिनिट सिर्फ मेरे लिए” एक Revolutionary movement (क्रांतिकारी आंदोलन) है, जिसका एकमात्र लक्ष आपकी और आपके परिवार के हर सदस्य की Life को स्वस्थ, खुशहाल, सरल और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

मानवीय जीवन इनके बिना कष्टदायक और नरकीय होता है। ये आप अच्छे से जानते होंगे।

यदि आप भी अपने जीवन को स्वस्थ, खुशहाल, सरल और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाहते हैं और अपनी कार्यक्षमता, उत्पादकता, अपने लक्ष और कार्य के प्रति एकाग्रता बढ़ाना और तनाव मुक्त जीवन जीना चाहते हैं तो कृपया हमसे जुड़िये और जानिए कि ये कैसे होगा।

नमस्कार दोस्तों, मै आपका दोस्त, आपको आपसे मिलाने वाला, आपकी सोच को जगाने वाला, आपका वैचारिक हमसफ़र, देवरत्न

दोस्तों यह वीडियो आपके स्वास्थ और खुशहाली के लिये है।

हमारे सहज सरल तरीके अपनाकर आप अपनी Life को आसानी से स्वस्थ, खुशहाल, सरल और आर्थिक रूप से मजबूत बना सकते हैं।

कैसे, आईये समझते हैं?

दोस्तों, प्रकृति का कहें या भगवान का दिया हुआ, हमे सबसे खूबसूरत तोहफा क्या है?

या मै इसे ऐसे पूछूँ कि हमारे जीवन के लिए सबसे अहम क्या है?

Obviously हमारी Body, हमारा शरीर।

लेकिन कभी आपने सोचा है, गौर किया है कि हम अपने शरीर को कितना Granted लेते हैं, हम उसके प्रति ही सबसे ज्यादा लापरवाह रहते हैं, हम उसे हमेशा Neglect करते रहते हैं।

जबकि हम जानते हैं कि हमारा जीवन और इस जीवन मे जो कुछ भी है (जैसे पैसा, पद, प्यार, परिवार, पॉवर, सारी सुख–सुविधाएं) तभी तक है जब तक हमारा शरीर है।

शरीर नहीं तो जीवन नहीं, जीवन नहीं तो कुछ भी नहीं।

लेकिन हम उसे भुलाकर हमेशा अपना बेकार का ही रोना रोते रहते हैं कि मुझे ये नहीं मिला, मुझे वो नहीं मिला, कोई मुझसे प्यार नहीं करता, मै जो चाहता हूँ मुझे कभी नहीं मिलता, मै ही गरीब क्यों हूँ, मेरे नसीब मे सिर्फ दु:ख ही दु:ख हैं, हमेशा मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है? वगैरा वगैरा पर

हम कभी कुदरत से मिले अपने इस अनमोल शरीर के महत्व और मूल्य को जानने की जहमत नहीं उठाते? है न!

चलो आज अभी आप एक छोटा सा प्रयोग करके देखो, अपने शरीर का कोई भी एक अंग चुनो और उसके बगैर एक दिन या कुछ घंटे जीकर देखो

जैसे अपनी आँखों पर पट्टी बांध लो और कुछ घंटे बगैर आँखों के जीकर देखो या अपने एक हाथ या एक पैर के बगैर कुछ घंटे बिता कर देखो।

तब आपको अपने शरीर की कीमत समझ मे आ जायेगी।

दोस्तों, जब शरीर का एक छोटा सा अंग काम करना बंद कर देता है तो आपको जीवन कितना जटिल लगने लगता है, अब सोचो यदि आपका पूरा शरीर निष्क्रिय हो जाये तो

अपने शरीर के प्रति इतने लापरवाह होने के बाद भी आप जिंदा है तो इसे आप अपना सौभाग्य समझिये लेकिन आप कब तक इस सौभाग्य के सहारे जिंदा रहेंगे कहा नहीं जा सकता।

मजाक लग रहा है तो ये देखो

डॉक्टर ऐसी मौत का कारण आपकी अव्यवस्थित जीवनशैली (Life Style) बताते हैं और ऐसी मौत से बचने के लिए आपको व्यवस्थित दिनचर्या अपनाने और पौष्टिक आहार लेने कि सलाह देते हैं।

और आत्महत्या से बचने के लिए आपको मन को शांत करने, मनोवैज्ञानिकों की सलाह, योगा, Meditation करने की सलाह देते हैं।

लेकिन ऐसे समृद्ध और जागरूक लोग भी है जो अपने जीवन मे व्यवस्थित दिनचर्या अपनाते है और नियमित पौष्टिक आहार लेते हैं, योगा, Meditation करते हैं लेकिन फिर भी वे ऐसी मौत से नहीं बच पाते।

Internet पर ढूँढेंगे तो ऐसे लोगों के बारे मे आपको पता चल जाएगा।

क्योंकि इन मौतों का असली कारण वो नहीं है जो आप अभी तक पढ़ते, सुनते या देखते आए हैं।

Lifestyle disease की वजह से जो मौत होती है उसमे अक्सर व्यक्ति के शरीर का कोई एक organ fail होता है।

लेकिन अगर आपने ऐसे लोगों की मौत की Postmortem report देखी हो तो डॉक्टर उसमे ऐसी मौत का कारण Multiple organs failed or collapsed बताते हैं।

क्योंकि इन मौतों की असल वजह है प्रदूषित और जहरीली हवा, पानी और खाना जिसके बिना आपका जीवन असंभव है।

क्योंकि आप अपनी हर साँस के साथ, पानी के हर घूंट के साथ और खाने के हर निवाले के साथ जहर की एक सूक्ष्म मात्रा अपने शरीर मे डाल रहे हैं, जो आपके Internal Organs (फेफड़े, हृदय, किडनी, आँतें, लीवर, मस्तिष्क) को धीरे धीरे कमजोर करता जा रहा है और एक दिन ऐसा आयेगा, जब आपके Multiple Organs अचानक Collapse हो जायेंगे या आप मानसिक रूप से विक्षिप्त हो जाएंगे और खुदकुशी कर लेंगे। तब हो सकता है आपकी मौत का वीडियो भी Social media पर लोग बार बार देख रहे होंगे।

इसका मतलब ये हुआ कि आप अपनी lifestyle बदलकर और nutritious diet  अपनाकर भी ऐसी मौत से नहीं बच सकते तो अब आप क्या कर सकते हैं?

आप हमे अपने दिन के 24 घंटे मे से सिर्फ 24 मिनिट दे सकते हैं और

ये 24 मिनिट भी आपको हमे नहीं देने हैं बल्कि अपने आप पर ही Invest करने हैं और बदले मे Return के तौर पर हम आपको, आपके स्वस्थ, खुशहाल और सरल जीवन के साथ Financially Strong बनने के लिए आश्वस्त करते हैं।

क्योंकि ऐसी मौतों से बचने के अब दो ही रास्ते हैं

पहला आपको जहर मुक्त शुद्ध हवा, पानी और भोजन मिले जो आपके आस पास हो रहे बेतरतीब विकास के चलते नामुमकिन है।

दूसरा अपने मस्तिष्क, श्वसन तंत्र और पाचन तंत्र को मजबूत कर आप अपनी शारीरिक क्षमता means immunity को इतना बढा लें कि आपके शरीर मे जाने वाले ऐसे किसी भी जहर का असर आपके शरीर और मस्तिष्क पर न हो।

और Mission DevRatna के “ये 24 मिनिट सिर्फ मेरे लिए” Program से ये हो सकता है।

(आपको याद होगा कोरोना के दौरान Immunity बढ़ाने को लेकर बहुत चर्चे और तमाशे हुये और सरकार के नुमाइंदों से लेकर मौकापरस्तों ने Immunity boost up के नाम पर कई तरह दवाइयाँ बेचकर अपनी कई पीढ़ियों के लिए धन जुड़ा लिया लेकिन आपकी Immunity मे कोई अंतर नहीं आया बल्कि वो और कम होती जा रही है)

आईये अब “ये 24 मिनिट सिर्फ मेरे लिए” Program मे आपको क्या करना है और इससे आपका जीवन स्वस्थ और खुशलहाल कैसे होता है? सबकुछ समझते हैं।

Devratna’s 8 Step – Healthy Body and Calm Mind Plan

जो Specially, Mission DevRatna के इस Revolutionary Movement “ये 24 मिनिट सिर्फ मेरे लिए” program के लिए बनाया गया है ताकि इसे अपनाकर आप और हर कोई कह सके “मै स्वस्थ मेरा परिवार मेरा गाँव/शहर स्वस्थ”

इसे हमारे शरीर के तीन अतिमहत्वपूर्ण Functional system 1. Brain-मस्तिष्क  2. Respiratory System-श्वसन तंत्र 3. digestive system-पाचन तंत्र को सुचारु रूप से चलाने और उन्हे सुदृढ़ बनाने के लिए Design किया गया है।

इस 24 मिनिट के छोटे से 8 Steps Plan को अपनाने से आपके शरीर के ये तीनों Functional system सुचारु रूप से काम करने लगते हैं और आपकी immunity और mental strength सतत बढ़ने लगती है। जो किसी और तरीके से संभव नहीं है।

Devratna’s 8 Step – Healthy Body and Calm Mind Plan – क्या है और यह आपको कैसे स्वस्थ और खुशहाल बनाता है।

इसमे 8 steps हैं

  1. First Step – 1 मिनिट – खड़े होकर पहले Lower body को फिर Upper body को warm up करे।
  2. Second Step – 3 मिनिट – आराम से बैठकर पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें, Relax होकर आँखें बंद करें और अपने शरीर से दोस्ती करने और उसके साथ तालमेल बिठाने के लिए मेरे साथ Manifest करना शुरू करें।
  3. Third Step – 6 मिनिट – पैर से शुरू करके सिर तक अपने शरीर के हर एक जोड़ को एक-एक करके फ्री करना शुरू करें।
  4. Fourth Step – 5 मिनिट – खड़े रहकर शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ दे, दोनों घुटनों को हल्का सा मोड़े फिर पूरी ताकत से साँस बाहर फेंकना शुरू करें।
  5. Fifth Step – 3 मिनिट – Relax होकर बैठ जाएँ और आँखें बंद करके अपनी दोनों भौंहों के बीच Third eye या आज्ञा चक्र पर ध्यान केंद्रित करें।
  6. Sixth Step – 2 मिनिट – Relax होकर बैठे रहें और लंबी, गहरी साँस लें थोड़ा रुकें फिर धीरे धीरे साँस बाहर छोडें।
  7. Seventh Step – 3 मिनिट – आखें बंद करके दिन भर आपको क्या करना है? सब कामों के बारे मे सोचना शुरू करें और फिर खुद से पूछें
  8. Eighth Step – 1 मिनिट – आंखे बंद करके सभी का धन्यवाद करें और खुद से Commit करें।

दोस्तों सिर्फ 24 मिनिट के इस DevRatna’s 8 step plan को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर आपको सात दिनों मे अपने शरीर और मन के स्वस्थ और शांत होने का एहसास होने लगेगा।

21 दिनों मे आप अपने शरीर और मन के साथ तादात्म महसूस करने लगेंगे और 90 दिनों मे आपको अपने शरीर और मन पर होने वाले सभी सकारात्मक प्रभाव महसूस होने लगेंगे।

90 दिनों के लगातार प्रयास के बाद जब सिर्फ 24 मिनिट का ये Devratna’s 8 Step – Healthy Body and Calm Mind Plan आपकी दिनचर्या का आवश्यक हिस्सा बन जाता है फिर आपको किसी तरह की शारीरिक और मानसिक चिंता नहीं सताती और आप स्वस्थ और खुशहाल जीवन का आनंद लेते है।

Devratna’s 8 Step – Healthy Body and Calm Mind Plan को अपनाकर आप कई तरह की मानसिक और शारीरक समस्याओं से मुक्त हो जाते हैं

आज के दौर मे तेजी से फैल रही Lifestyle और Mental disease जैसे – Diabetes-मधुमेह, Hypertension-उच्च रक्तचाप, Obesity-मोटापा, Heart Disease-हृदय रोग, Stroke- स्ट्रोक मस्तिष्क की रक्त आपूर्ति बाधित होने की स्थिति, Chronic Kidney Disease-पुरानी किडनी बीमारी, Osteoporosis-हड्डियों की कमजोरी, Mental Health Disorders-मानसिक स्वास्थ्य विकार जैसे कि अवसाद, चिंता और तनाव, Sleep Apnea-नींद की बीमारी, Asthma-दमा, Gastrointestinal Disorders-पाचन तंत्र विकार आदि बीमारियों से बच सकते हैं।

इसके अलावा बार बार होने वाली या मौसमी Inflectional disease जैसे सर्दी-जुकाम, viral infections, बुखार, Migraine, Sinus, गले, नाक, कान, आँखों के विकार, सभी प्रकार के Mental tensions आदि से भी आप आए दिन होने वाली परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

दोस्तों अंग्रेजी मे एक कहावत है

Prevention is better than cure

किसी बीमारी की रोकथाम, उसके इलाज से बेहतर है।

लेकिन हमारी आदत बीमार होने पर ही इलाज के लिए दौड़ने की है पर आज का दौर ऐसा नहीं है क्योंकि प्रदूषित और जहरीली हवा, पानी और खाने की वजह से हमे कई बार न बीमारी का पता चलता है न ही इलाज करवाने का समय मिलता है।

इस तेज रफ्तार युग मे जहाँ हम हर चीज Instant चाहते हैं अनजाने ही हमने मौत को भी Instant बना लिया है।

यदि अभी आप जिंदा हैं तो आपके पास ऐसी Instant मौत से बचने का समय है अभी Devratna’s 8 Step – Healthy Body and Calm Mind Plan को अपनी दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनाकर इस समय का सदुपयोग कीजिये और तुरंत हमारे साथ जुड़कर Mission DevRatna के Revolutionary Movement “ये 24 मिनिट सिर्फ मेरे लिए” program से अपने परिवार और अपनों को  जोड़िये और उनके साथ ये वीडियो शेयर कर उन्हे भी अपने शरीर के प्रति जागरूक कीजिये।

दोस्तों इस अराजक दुनिया (Chaotic world) मे मानवता के लिए यह आपका सर्वोत्तम योगदान होगा।

दोस्तों क्या जानते हैं कि आप अपने जीवन मे बीमारियों और शिक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च करते हैं।

Devratna’s 8 Step – Healthy Body and Calm Mind Plan को अपनाकर आप अपने और अपने परिवार के सदस्यों की बीमारियों पर खर्च होने वाले लाखों रुपये बचाकर उनका सदुपयोग जीवन की दूसरी जरूरतों के लिए कर सकते हैं। रही बात शिक्षा पर खर्च को बचाने की तो उसकी चर्चा हम आगे करेंगे।

दोस्तों करोना के दौरान आपने मौत को करीब से देखा और महसूस किया है इसलिए आप अपने और अपने परिवार के जीवन के लिए “ये 24 मिनिट सिर्फ मेरे लिए” program का महत्व समझ ही गए होंगे।

फिर भी आदतन हो सकता है कि आप नियमित रूप से Devratna’s 8 Step – Healthy Body and Calm Mind Plan को follow न कर सकें तो मै आपको इसका समाधान बताता हूँ। आप इसे परिवारिक आवश्यकता बना लें और परिवार के सभी सदस्य एक नियत समय पर इसका अभ्यास करें।

इसका पहला फायदा तो यह होगा कि परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ और खुशहाल होंगे और इसे Family Activity बना लेने से आप और परिवार के सभी सदस्य नियमित रहेंगे।

दूसरा परिवार के साथ Devratna’s 8 Step – Healthy Body and Calm Mind Plan को अपनाने से आपको इसके और भी बहुत सारे लाभ होंगे जिसका पता वैसे तो आपको 21 दिनों मे खुद ही चल जाएगा, जैसे Family members मे आपसी bonding जो आज हर परिवार के लिए अति आवश्यक है। हम आगे इस पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे।

अपनी Life मे सभी को स्वस्थ, खुशहाल और धनवान होने का अधिकार है और यह जीवन की पहली जरूरत है इनके बिना ये जिंदगी एक श्राप से कम नहीं है।

Mission DevRatna के Revolutionary Movement “ये 24 मिनिट सिर्फ मेरे लिए” से जुड़कर अपने स्वास्थ से शुरुवात करें। आगे आपको खुशहाल और धनवान बनाने मे हम आपके साथ हैं।

Devratna’s 8 Step – Healthy Body and Calm Mind Plan, बच्चे, बूढ़े, नर और नारी सभी को ध्यान मे रखकर बनाया गया है।

क्योंकि दोस्तों यह सिर्फ शुरुआत है Devratna’s 8 Step – Healthy Body and Calm Mind Plan को आज से ही अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाइये और सबसे पहले स्वस्थ और खुशहाल बनिये।

Mission DevRatna मे आगे हम आपको Financially sound बनने के आसान तरीके भी बताएंगे।

दोस्तों हमे यकीन है इस वीडियो को Share कर आप भी Mission DevRatna के क्रांतिकारी आंदोलन “ये 24 मिनिट सिर्फ मेरे लिए” मे अपना बहुमूल्य योगदान अवश्य देंगे, जिसके लिए हम आपके ह्रदय से आभारी है।

दोस्तों हमारी जिंदगी लंबी नहीं बल्कि स्वस्थ, खुशहाल और धनवान होनी चाहिए और इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

हमे यकिन है कि आप भी हमसे सहमत होंगे और हमसे जुड़कर, हमारे इस प्रयास मे मानवता की सेवा करने के लिए अपना यथायोग्य योगदान अवश्य देंगे।

अगला वीडियो Guided DevRatna’s 8 Step Healthy Body & Calm Mind Plan पर होगा। जिसमे हम हर Step को करके दिखाएंगे और उनके महत्व पर प्रकाश डालेंगे।

दोस्तों आपके प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत आभार।

Leave a Comment

Exit mobile version