Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai Bachchan के बीच तलाक की खबर
कुछ दिनों से B-Town मे चर्चा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों स्टार्स कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai Bachchan के बीच काफी समय से अनबन की खबरें आ रही है। हाल ही में दोनों के बीच तलाक की खबरों ने भी तूल पकड़ा था, अब खुद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने बताया कि उनके और पति अभिषेक बच्चन के बीच हमेशा लड़ाई होती है।
बच्चों को आज ही समझें (It’s Now or Never) और अपना और बच्चों का भविष्य उज्वल व सुरक्षित बनायें, कैसे? जानने के लिये आज ही पढ़ें – “करेले के पकवान – Child-Parent-Family” – CA DevRatna
अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच अनबन की खबरें
हाल ही में अभिषेक बच्चन की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे जिसमें वो ‘ओमेगा’ इवेंट में पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने अपनी बिना वेडिंग रिंग नहीं पहनी थी। इन फोटो पर भी फैंस ने जमकर कमेंट किये थे और कई सारे सावल खड़े कर दिए थे। एक यूजर ने पोस्ट के साथ लिखा था, ‘अभिषेक ने अपनी हालिया उपस्थिति में अपनी शादी की अंगूठी नहीं पहनी है, जबकि अब तक वह हमेशा इसे पहनते रहे हैं’।
Life मे निश्चित सफलता हासिल करने और Name-Fame-Money पाने के लिये पढ़ें और जाने – “काबिल बनो – सफलता झकमारकर पीछे आयेगी” – Author – CA DevRatna
ऐश्वर्या राय बच्चन का वायरल बयान
इंटरनेट पर एक वीडियो शेयर किया गया है उसमें फैंस ने ऐश्वर्या राय बच्चन को बिना वेडिंग रिंग के देखा, जो इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि ऐश ने शादी के बाद जो भी फिल्में की उसमें, उन्होंने कभी भी अपनी वेडिंग रिंग नहीं उतारी, “ए दिल है मुश्किल” में भी उनके हाथों में वेडिंग रिंग दिखी थी। हालांकि अब सामने आए वीडियो में ऐश्वर्या की अंगूठी (Wedding Ring) गायब थी, ऐसे में अभिषेक बच्चन से उनके अलग होने की चल रही अफवाहों को और हवा मिल गई है।
Academic या Competitive Exams मे कम समय मे पढ़कर ज्यादा Marks कैसे लायें? जानने के लिये पढ़ें – “Topper’s Secret – SUCCESS WINDOW” – CA DevRatna
अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय का एक बयान वायरल हो रहा है कि वे और अभिषेक हर दिन लड़ते हैं।
अभिषेक बच्चन लड़ाई के बाद मै हमेशा माफी माँगता हूँ
Abhishek Aishwaryaएक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुलासा किया था कि वे और अभिषेक हर दिन लड़ते हैं। जिसे अभिषेक ने झगडा न कहकर “असहमति” कहा। अभिषेक ने बताया कि वे झगड़ते नहीं बल्कि किसी न किसी बात पर रोज असहमत जरूर होते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की दोनों के बीच झगड़े की बात को अभिषेक बच्चन ने असहमति बताया और यह भी बताया कि वे अपने बीच होने वाली असहमतियों को कैसे सुलझाते हैं।
Crack CA exam (Foundation – Inter – Final) in first attempt – कैसे और क्या पढ़ें? जानने और अपने attempt बढ़ाने से रोकने के लिये आज ही पढ़ें – “Two Steps to Becoming a CA” (Part I & Part II) – CA DevRatna
अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह लड़ाई के बाद हमेशा माफी मांगते हैं और वे कभी ऐश्वर्या से लड़ाई करके नहीं सोते। अभिषेक ने कहा, ‘मै सभी पुरुषों को बताना चाहता हूं कि मर्दों के माफी मांगने की वजह से मर्द रात मे बिस्तर पर शांति से सो सकता है! और मर्दों को हमेशा इस बात के लिये राजी होना चाहोये कि महिलाएं बेस्ट हैं और वे हमेशा सही होती हैं। जितनी जल्दी पुरुष इसे मान लें, उतना बेहतर होगा।’ ये पूरी बातचीत साल 2010 में वोग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू की हैं और अब जब दोनों के बीच सब ठीक न चलने की खबरें आ रही हैं तो ऐसे में दोनों की ये लड़ाई का किस्सा वायरल हो रहा है।
फिल्म ‘द आर्चीज’ के प्रीमियर पर नंदा और बच्चन परिवार एक साथ
‘द आर्चीज़’ के फिल्म मेकर्स ने एक प्रीमियर रखा था जिसमें बच्चन परिवार लंबे अरसे बाद साथ दिखा। हाल ही मे फिल्म ‘द आर्चीज’ का प्रीमियर हुआ जिसमें कई बड़े नामी सितारों ने हिस्सा लिया और इस दौरान अमिताभ बच्चन परिवार सहित अपने लाडले नाती अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म के लिए उस प्रीमियर पर पहुंचे। नंदा और बच्चन परिवार को एक साथ लंबे अरसे बाद एक साथ देखा गया। अमिताभ के नाती अगस्त्य की ये पहली फिल्म है जिसमें वो सुहाना खान (शाहरुख खान की बेटी) और खुशी कपूर (बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी, जहान्वी कपूर की बहन) संग नजर आ रहे हैं। ये अगस्त्य के लिए खास दिन था जिसे पूरे परिवार ने साथ आकर और खास बना दिया साथ ही उनका हौसला बढ़ाया।
अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों की शादी के 16 साल
अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन, बी-टाउन की इस पावर जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अफवाहें उड़ रही हैं। जो अभिषेक बच्चन द्वारा हालिया पोस्ट की गई तस्वीरों से शुरू हुई है। अभिषेक बच्चन द्वारा कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई, जिसमें वह अपने नए लुक के साथ नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके हाथों में शादी वाली अंगूठी नहीं नजर आई, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके और पत्नी ऐश्वर्या के रिश्ते की अनबन की खबरों से जोड़ा गया।
बच्चों का पढ़ाई मे मन न लगने के कारण और उनका समाधान जानने के लिये आज ही पढ़िये – “STRESS FREE EDUCATION” (Hindi Edition) – CA DevRatna
साल 2014 में अभिषेक बच्चन ने ट्विटर अकाउंट पर इस तरह की खबरें फैलाने वाले हेटर्स का उस समय मुँहतोड़ जवाब भी दिया था और इन बातों का खंडन किया था। साल 2014 और 2018 में अभिषेक ने अपने जवाब मे साफ किया था कि दोनों एक दूसरे के साथ अपनी शादी में बेहद खुश हैं। उन्होंने लिखा था, ठीक है…इसलिए मुझे विश्वास है कि मैं तलाक ले रहा हूं। मुझे बताने के लिए धन्यवाद! क्या आप मुझे बताएंगे कि मैं दोबारा शादी कब कर रहा हूं? धन्यवाद।
अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों की शादी को 16 साल बीत चुके हैं और लोग उन्हें एक आइडल कपल के तौर पर देखते हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से कोसो दूर रखते हैं, लेकिन बी-टाउन की पार्टीज और इंटरव्यू में अक्सर उन्हे एक-दूसरे पर प्यार लुटाते देखा जा सकता है।
अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन की पहली मुलाकात साल 2000 में हुई थी और दोनों मे दोस्ती हो गयी, 2006 आते-आते दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया था कि फिल्म गुरु के दौरान जब वो साथ ठहरे हुए थे, उसी वक्त उन्होंने ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था और एक्ट्रेस ने हां कहा था फिर अभिषेक उनके घर रोका करने पहुंच गए थे। साल 2007 में जलसा बंगले में दोनों ने सात फेरे लिये, दोनों की शादी शाही अंदाज में हुई थी।
