Mission DevRatna 2024

Mission DevRatna – हर बच्चा बनेगा होशियार – हर युवा को मिलेगा रोजगार

Mission DevRatna के दो मुख्य उद्देश्य हैं – 

  1. बच्चों को उनकी पढ़ाई के उद्देश्य से परिचित करवाना। बच्चों की पढ़ाई का Tension खत्म करना और उन्हे जीवन उपयोगी पढ़ाई से परिचित करवाना। उनका समय बचाना और उस समय का सदुपयोग करना सिखाना।
  2. Unemployed Youths को निराशा से बचाना और कमाने के सही तरीके सिखाना, पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई से पहले कमाई का महत्व बताना और पढ़ाई के साथ कमाई करने के तरीके सिखाना।

क्या आप स्वतंत्र हैं? क्या आप स्वतंत्रता (Freedom) और गुलामी (Slavery) के फर्क को जानते हैं?

अपने जीवन के निर्णय (Decision) स्वयं लेना स्वतंत्रता है और आपके जीवन के निर्णय दूसरे लें तो यह (Dependency) गुलामी है। कभी सोचा है आप किसी पर निर्भर क्यों होते हैं?

Read books to get assured Success in Your Education & Life: DevRatna’s Books 

आप गुलाम हैं, आपके कर्म (Deed) ही नहीं बल्कि आपके विचार (Thought) भी दूसरे नियंत्रित कर रहे हैं। सोचो, आप जिन पर निर्भर हैं, क्या वे सचमुच पूरी ईमानदारी (Honesty) और जवाबदारी (Responsibility) से आपके हित ( Interests – भलाई) मे निर्णय लेते हैं?

आपको दुनिया के दिए गए भ्रम और उनकी हकीकत पर थोड़ा गौर करना चाहिये :

भ्रम हकीकत
1 पढ़-लिखकर नौकरी–व्यापार

मिलता है, जीवन आसान हो जाता है

1 ऐसा होता तो कोई पढा-लिखा बेरोजगार नहीं होता, पैसों के लिए नहीं तरसता, उसके जीवन मे कठनाईयां नहीं होती
2 पढ़ने से ज्ञान प्राप्त होता है, व्यक्ति सुशिक्षित, संस्कारी, विनम्र, अनुशासित होते हैं 2 पढे-लिखे ज्ञानी होते तो दुनिया मे इतनी अराजकता, गरीबी, भ्रष्टाचार, दंगे-फसाद आदि बुराईयां नहीं होती
3 पढ़ाई करने से Life बन जाती है 3 ऐसा होता तो कोई पढा-लिखा अपने जीवन मे दु:खी, निराश, उदास, असंतुष्ट नहीं होता
4 पढे – लिखे होने से दुनिया मे तुम्हें

पैसा-पद-मान-सम्मान मिलता है

4 ऐसा होता तो दुनिया मे सभी पढे-लिखे अमीर, उच्च पदों पर और सम्माननीय होते लेकिन ये सब दुनिया मे अक्सर अनपढ़ या काम पढे लिखे लोगों के पास

है, पढे-लिखे सिर्फ ऐसे लोगों से आदेश  लेते हैं

5 पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब

खेलोगे-कूदोगे बनोगे खराब

5 खेलोगे–कूदोगे बनोगे नवाब

पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे गुलाम

 

इन प्रश्नों के सही उत्तर आपको दुनिया के बनाये भ्रमजाल (Illusion) से बाहर निकाल सकते हैं (आपके बड़ों ने इन प्रश्नों के उत्तर खोजे होते तो आपका जीवन कुछ और होता) इन पर एक बार विचार/चिंतन (Consideration) अवश्य करें, हो सकता है आप स्वयं अपनी स्वतंत्रता हासिल कर अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्रता दे सकें:

  1. आप School/College क्यों जाते हैं? बडों ने आपको जो बताया है (पढ़ोगे तो Life बन जाएगी, अच्छी Job मिलेगी ) क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है कि ये कितना सच है?
  2. 20-22 साल शिक्षा (Education) के बाद हासिल डिग्री, डिप्लोमा व्यवसायिक जगत (Business world) मे आपकी योग्यता (Eligibility) का मानक (Standard) नही, क्यों? दुनिया आपकी 20-22 साल की मेहनत (Hard work) का मूल्य शून्य (Zero) लगा आपको बताती है कि आपने अपने 20-22 साल व्यर्थ गवां दिए (lost in vain)
  3. आपने सुना होगा हर बच्चा अद्वितीय (Unique) जन्मता (Born) है पर आज तक आपके बड़ों के पास बच्चे की (आपकी) अद्वितीय क्षमता (Unique ability) पहचानने का कोई उपाय/विधि नही है, क्यों?
  4. एक कक्षा मे 30-40 बच्चे पढते हैं जो लगभग समान बौद्धिक स्तर (Intellectual level) के होते हैं, एक ही पाठ्यक्रम, एक ही शिक्षक, एक ही तरीके से शिक्षा ग्रहण करते हैं फिर सभी के प्रदर्शन (Results) मे इतना अंतर, क्यो?
  5. आपका खेलने, टी वी देखने, मोबाईल चलाने आदि मे बहुत मन लगता है लेकिन पढाई मे नही, क्यों?
  6. फिल्मों और फिल्मी गानों मे आप बहुत रुचि लेते हैं पर धर्म, संस्कृति, पौराणिक कथाओं और भजन-किर्तन मे नही, क्यों?
  7. आप Club और Parties मे जाने को ललायित (Eager) रहते हैं पर पूजा/प्रार्थना (Worship/Prayer) स्थल पर नही, क्यों?
  8. आप बुरी आदतों (Bad habits) व बुरी संगत (Bad Company) मे जल्द पड जाते हैं पर अच्छी आदतों (Good habits) और अच्छी संगत (Good company) से बचते हो, क्यो?
  9. जीवन मे सफलता पाने के लिए आप बहुत सी अच्छी बातें, Motivational video/programs, Life changing books, Movies etc. सुनते/देखते हैं, खुद को बदलने की कोशिश भी करते हो लेकिन ना ही सफल होते हो ना ही खुद मे कोई Changes ला पाते हो, क्यों?
  10. आपकी इस वर्तमान दुर्दशा का जवाबदार कौन है? आप, जिसने वो सब किया जो उससे करवाया गया या वो, जिन्होंने (Parent-Teacher-System) आपको कभी साकार ना होने वाले सपने दिखाकर, वो सब करवाया जिससे कुछ हासिल नहीं होता, जिसे वे भली-भांति जानते थे।
  11. अपने जीवन मे आप जो करना चाहते हैं, नहीं कर पाते। जो नहीं करना चाहते, वो सब दूसरों के कहने पर करना पड़ता है, क्यों? आप क्यों मजबूर होते हैं, अनचाहे काम करने को?

प्रयास सही दिशा मे किये जायें तो ही आशातीत परिणाम हासिल किये जा सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई नहीं बल्कि तरीका बदलना जरूरी है वर्ना हमारे बच्चे अपना बचपन और जवानी खोते रहेंगे और बाकी जिंदगी रोते रहेंगे।

सवालों का जवाब व समस्याओं का सही समाधान जानने के लिए Join करें “MISSION DEVRATNA”

1 thought on “Mission DevRatna 2024”

Leave a Comment