How to prepare for board exam 2024 in Last 15 days? बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी कैसे करें?

Create a winning strategy and fulfill your dream to top. जीत की रणनीति बनाएं, टॉप करने का सपना पूरा करें
दोस्तों, 2024 के Board Exams नजदीक आ रहे हैं, और हर किसी के मन में बस एक ही सवाल घूम रहा है – “2024 बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें?” लेकिन आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है, अगर आप स्मार्ट तरीके से मेहनत करेंगे तो आपका टॉप करने का सपना भी ज़रूर पूरा कर सकते हैं। मैं तुम्हें कुछ ऐसे Tips और Tricks बताऊंगा, जो तुम्हारे Exams की तैयारी को बूस्ट कर देंगे।
बच्चों का पढ़ाई मे मन न लगने के कारण और उनका समाधान जानने के लिये आज ही पढ़िये –
“STRESS FREE EDUCATION” (Hindi Edition) – CA DevRatna
टाइम टेबल – तनाव नहीं, रीढ़ की हड्डी है (Time Table – Don’t stress, have a backbone):
2024 Board Exams की तैयारी का पहला कदम है, एक ठोस Time-Table बनाना। अपने हिसाब से सब्जेक्ट्स को बांट लो, पढ़ाई के घंटे तय करो, और उसका सख्ती से पालन करो। याद रखो, ये तुम्हारी रीढ़ की हड्डी है, इसी पर टिकी है 2024 Board Exams की तैयारी।
नोट्स बनाना मत भूलना, यार (Don’t forget to take notes, buddy):
Class में Teacher जो पढ़ाते हैं, उसे ठीक से समझो और अपने Notes बनाओ। ये Notes बाद में रिवीजन के लिए काम आएंगे, समझ से परे चीज़ों को मार्क कर लो, बाद में Teacher या दोस्तों से क्लियर करवा लो। Notes बनाना 2024 Board Exams की तैयारी का अहम हिस्सा है।
ये भी पढ़ें – How AI helps you in your study?
किताबें हथियार हैं, उनका सही इस्तेमाल करना सीखो (Books are weapons, learn to use them properly):
अब सिर्फ Notes पर मत टिके रहन, दोस्तों! Syllabus के मुताबिक NCERT की किताबों को भी अच्छे से पढ़ो, समझने में मुश्किल हो तो topics के लिए Extra Reference Books या online resources का इस्तेमाल करना मत भूलना। याद रखो, 2024 Board Exams की तैयारी में किताबें तुम्हारे हथियार हैं, इन्हें सही से इस्तेमाल करना सीखो।
प्रैक्टिस, प्रैक्टिस और ज्यादा प्रैक्टिस (Practice, practice and more practice):
सिर्फ पढ़ने से नहीं होगा, जितना हो सके Practice Paper, Sample Paper और पिछले सालों के प्रश्न पत्र सॉल्व करो। इससे तुम्हें एग्जाम पैटर्न समझ आएगा और कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। 2024 Board Exams की तैयारी में प्रैक्टिस ही किंग है।
Academic या Competitive Exams मे कम समय मे पढ़कर ज्यादा Marks कैसे लायें? जानने के लिये पढ़ें
“Topper’s Secret – SUCCESS WINDOW” – CA DevRatna
डाउट्स छिपा मत, पूछ लो, यार! (Don’t hide your doubts, ask, Dude):
किसी टॉपिक में कुछ समझ नहीं आ रहा है तो घबराओ मत, तुरंत Teacher, senior or friends से पूछ लो। डाउट्स छिपाने से नहीं पूछने से तैयारी अच्छी होगी। 2024 Board Exams की तैयारी में क्लियरिटी ज़रूरी है।
हेल्थ का भी ध्यान रखना, ज़रूरी है (It is important to take care of health also):
पढ़ाई ज़रूरी है, लेकिन हेल्थ का भी ध्यान रखना भी उतना ही ज़रूरी है। 6-7 घंटे की नींद लो, हेल्दी खाना खाओ, अच्छा Music सुनों और थोड़ा खेल-कूद भी कर लो। तरोताज़ा दिमाग से 2024 Board Exams की तैयारी थोड़ी आसान होगी।
ये भी पढ़ें – पढ़ाई में मन नहीं लगता, क्या करूं?
कुछ भी हो स्ट्रेस मत लेना, यार (Whatever happens, don’t stress, buddy):
एग्जाम का थोड़ा स्ट्रेस लेना समझ में आता है, लेकिन ज़्यादा टेंशन मत लो, म्यूज़िक सुनो, दोस्तों के साथ घूमो, कुछ ऐसा करो जिससे तुम्हें खुशी और थोड़ा Break मिले। ज़िंदगी में और भी बहुत कुछ है, 2024 Board Exams सिर्फ एक छोटा सा स्टेप है, जीवन का।
2024 बोर्ड परीक्षा की तैयारी – (Board Exam Pattern and Additional Tips)

बच्चों को आज ही समझें (It’s Now or Never) और अपना और बच्चों का भविष्य उज्वल व सुरक्षित बनायें, कैसे? जानने के लिये आज ही पढ़ें – “करेले के पकवान – Child-Parent-Family” – CA DevRatna
Board Exam Pattern – हर बोर्ड का अपना अलग पैटर्न होता है, लेकिन 2024 बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए आप कुछ सामान्य बातें ध्यान में रख सकते हैं :-
Question Types – 2024 Board Exam मे विभिन्न प्रकार के प्रश्न होंगे जैसे ऑब्जेक्टिव, सब्जेक्टिव, लॉन्ग-आंसर, शॉर्ट-आंसर आदि, प्रैक्टिस करते समय इन सभी प्रकार के प्रश्नों को अपनी Practice मे जरूर शामिल करें।
Marking Scheme – हर प्रश्न के अंक अलग-अलग होंगे, हाई वैल्यू (High marks) वाले प्रश्नों पर ज़्यादा ध्यान दें, लेकिन आसान प्रश्नों को भी छोड़ना नही है।
Time Management – एग्जाम हॉल में समय तय होता है, प्रैक्टिस करते समय भी उसी समय में पेपर पूरा करने की कोशिश करें।
Life मे निश्चित सफलता हासिल करने और Name-Fame-Money पाने के लिये पढ़ें और जाने
“काबिल बनो – सफलता झकमारकर पीछे आयेगी” – Author – CA DevRatna
Additional Tips –
Group Study – दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ना मज़ेदार और मददगार भी होता है. अलग-अलग टॉपिक्स पर डिस्कशन करो और डाउट्स क्लियर करो.
Online Resources – YouTube पर educational channels और बहुत सी अच्छी websites हैं जिनका इस्तेमाल आप अपनी तैयारी के लिये कर सकते हैं साथ ही अपनी पसंद के टीचर्स के लेक्चर्स सुनो और ऑनलाइन टेस्ट का सहारा भी लें।
Model Paper – अपने बोर्ड से जारी मॉडल पेपरों को जरूर सॉल्व करने की कोशिश करें, इससे आपको असली एग्जाम का फील आएगा और तैयारी और पुख्ता होगी।
Stay Positive – हर किसी का दिमाग अलग होता है, अपनी Strength को पहचानों और कभी हार मत मानो, अपनी मेहनत पर भरोसा रखो और पॉजिटिव एटिट्यूड (positive attitude) के साथ तैयारी करते रहो।
2024 Board Exam की तैयारी एक मैराथन है, स्प्रिंट नहीं। लगातार मेहनत करो, स्मार्ट तरीके अपनाओ, और विश्वास रखो आपको एक दिन सफलता ज़रूर मिलेगी।
Crack CA exam (Foundation – Inter – Final) in first attempt – कैसे और क्या पढ़ें? जानने और अपने attempt बढ़ाने से रोकने के लिये आज ही पढ़ें – “Two Steps to Becoming a CA” (Part I & Part II) – CA DevRatna
Some important links –
सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
FAQs: Answers to every question in the journey of preparation
2024 बोर्ड परीक्षा का पैटर्न क्या है?
हर बोर्ड का अपना पैटर्न होता है, लेकिन आप यहाँ कुछ सामान्य बातें जान लीजिए:-
2024 बोर्ड परीक्षा मे विभिन्न प्रकार के प्रश्न आएंगे जैसे ऑब्जेक्टिव, सब्जेक्टिव, लॉन्ग-आंसर, शॉर्ट-आंसर आदि। हर प्रश्न के लिये अंक अलग-अलग होंगे। हाई वैल्यू (ज्यादा Marks) वाले प्रश्नों पर ज़्यादा ध्यान दें, लेकिन आसान प्रश्नों को भी न छोड़ें।
एग्जाम हॉल में समय निश्चित होता है। प्रैक्टिस करते समय भी उसी निश्चित समय में पेपर पूरा करने की कोशिश करें।
NCERT की किताबें कैसे पढ़ें?
NCERT की किताबें सिलेबस का आधार हैं, इन्हें अच्छे से पढ़ना ज़रूरी है। हर चैप्टर को ध्यान से पढ़ें और समझें। महत्वपूर्ण पॉइंट्स को हाईलाइट करें और नोट्स बनाएं। चैप्टर के अंत में दिए गए प्रश्नों को जरूर सॉल्व करें। डाउट्स होने पर टीचर या दोस्तों की मदद लें।
कहां से मिलेंगे अच्छे प्रैक्टिस पेपर?
आपके बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से मॉडल पेपर डाउनलोड करें। ऑनलाइन टेस्ट प्रोवाइडर जैसे myCBSEguide, BYJU’S, Vedantu आदि से भी आपको प्रैक्टिस पेपर मिल सकते हैं। आपके नजदीकी मार्केट में कई पब्लिकेशन्स के प्रैक्टिस पेपर बुक्स भी उपलब्ध हैं।
Ignorance Of STUDENT Life’s Problem Can Ruin Your CHILD’S Life
एग्जाम के दिन स्ट्रेस को कैसे मैनेज करें?
गहरी सांस लें और खुद को शांत करें। पॉजिटिव सोचें और खुद पर भरोसा रखें। एग्जाम हॉल मे जाने से पहले एकांत मे पहुंचकर थोड़ा टहल लें और पानी पीएं। Exam hall मे पेपर मिलते ही Solve करने न लग जायेन बल्कि पहले सभी प्रश्नों को एक बार ध्यान से पढ़ें और समझें। समय का सही मैनेजमेंट (Time Management) करें। घबराहट होने पर कुछ देर आंखें बंद करें और धीमे-धीमे 4-5 गहरी साँस लें और मन ही मन दोहराएं इन प्रश्नों के उत्तर मुझे पता है, मैंने इन्हे पढ़ा है, मै इन्हे यहाँ अच्छे से लिख सकता हूँ।
एग्जाम के बाद क्या करें?
एग्जाम के बाद ज़्यादा ना सोचें, रिलैक्स करें और दोस्तों के साथ समय बिताएं याद रखें “जो हो गया आप उसे कभी बदल नहीं सकते लेकिन जो होने वाला है आप उसे ज्यादा बेहतर तरीके से कर सकते हैं“। अपने हॉबीज़ को समय दें। अगली क्लास की तैयारी शुरू कर सकते हैं। रिजल्ट का इंतजार करें और पॉजिटिव रहें।
अगर रिजल्ट अच्छा नहीं आया तो क्या करें?
निराश ना हों, यह ज़िंदगी का अंत नहीं है। अपने माता-पिता और टीचर्स से बात करें। अपनी कमियों को समझें और उन्हें सुधारने की कोशिश करें। अगले एग्जाम में बेहतर करने के लिए सही तरीके से ज्यादा मेहनत करें।
दोस्तों, बोर्ड परीक्षा करीब हैं और मै जानता हूँ कि आपने साल भर खूब मेहनत की है, अब ये समय खुद पर विश्वास बनाये रखने और अपनी क्षमताओं को निखारने का है। आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी “जब जागो तभी सबेरा” तो अब सिर्फ आपको साल भर क्या नहीं कर पाये को भूलकर आज क्या कर सकता/सकती हूँ पर सिर्फ ध्यान नहीं देना है बल्कि लग जाना है। क्योंकि आज से जो भी आप करोगे उससे आपको पहले से बेहतर Result ही मिलेगा।
आप सभी को मेरी तरफ से ‘Best of Luck‘ उम्मीद करता हूँ आप हमेशा जीवन मे कल से बेहतर करने के लिये अब तैयार हैं।
Photo Curtesy – Google & Canva
3 thoughts on “Board Exam 2024 Preparation in Last 15 days in Hindi”